हमारा बिहार

बिहार...लालू प्रसाद यादव एवं उसकी पार्टी ने बिहार को नर्क बना दिया | बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में लालू यादव ने बिहार को जंगलराज की ओर धकेल दिया| सन 1995 से 2005 तक बिहार की स्थिति इतनी खराब कर दी जिससे बिहार के कल करखाने बंद हो गए लोगों का पलायन शुरू हो गया | 2005 के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला और उसके बाद बिहार को काफी हद तक सुधारा| इनके कार्यकाल की प्रथम 5 वर्ष स्वर्णिम कार्यकाल में से एक है उस कार्यकाल में जंगलराज से मुक्ति मिली, अपराधियों पर लगाम लगाया, बिहार में सड़कों का जाल बिछा दिया परंतु बिहार में फैक्ट्रियां नहीं लगवा पाए ताकि बिहार के लोग बिहार में ही रोजगार करें, बिहार से पलायन रुके, बिहार आत्मनिर्भर बने|
     बिहार को एक ऐसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री की तलाश है जो बिहार में कल कारखाने, इंस्टीट्यूट-यूनिवर्सिटी लगवाएं | बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर सकें, जिस से बिहार के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु दूसरे राज्य न जाना पड़े, बिहार के लोगों को बिहार में ही काम मिले... परंतु अफसोस कि बिहार में इस तरह का नेता दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है जो बिहार के बदलाव की पहचान बने... 

Comments

Popular posts from this blog

✍गांव के बुजुर्गों का सम्मान

सिसवन से छपरा जाने मे होने वाली समस्या

संक्षिप्त लेख✍ मेरा गांव...